अयोध्या, अक्टूबर 10 -- Ayodhya News: अयोध्या। राम मंदिर में निकट स्थित मंदिरों खासकर प्राचीन रंगमहल व जगन्नाथ मंदिर सहित लवकुश मंदिर एवं राम कचेहरी चारों धाम के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। इन मंदिरों के प्रबंधन की नींद बीते दो सालों से उड़ी हुई थी। इन मंदिरों के परिसर के बड़े हिस्से को राम मंदिर परिसर से जोड़ने की योजना के तहत लगातार प्रलोभन के जरिए राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा डोरे डाले जा रहे थे। यहां तक तक विनिमय के जरिए हस्तांतरण का प्रस्ताव भी दिया गया था। फिर भी मामला किंतु -परंतु में अटका था। फिलहाल तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हुए बदलाव के बाद विस्तार की सभी योजनाएं ठंडे बस्ते में चली गई। राम मंदिर ट्रस्ट ने क्रासिंग दो अर्थात रंगमहल बैरियर से होकर जाने वाले प्रवेशद्वार को वीआईपी दर्शनार्थियों के लिए बंद करने का फैसला कर लिया है। दो दिस...