अयोध्या, अक्टूबर 11 -- Ayodhya News: बीकापुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के उमरनी पिपरी चौराहे पर श्रीरामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में शनिवार की रात स्थानीय कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध और मेघनाथ वध की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया। लक्ष्मण को शक्तिबाण लगने और हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। मंचन में दिखाया गया कि युद्ध के दौरान मेघनाथ के शक्तिबाण से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। इससे रामदल में शोक छा जाता है। सुषेण वैद्य की सलाह पर हनुमान जी संजीवनी बूटी लेकर पहुंचते हैं और लक्ष्मण के प्राण बचाते हैं। लक्ष्मण के स्वस्थ होने पर रामदल में खुशी छा जाती है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: ताड़का वध होते ही जय श्रीराम के जयकारे से गूंजा शहर इसके बाद भगवान राम के हाथों कुंभकरण और लक्ष्मण के हा...