अयोध्या, अगस्त 17 -- Ayodhya News: अयोध्या। रामपथ पर बने सीवर के मेनहोल धसने की घटनाएं खत्म नहीं हो रही हैं। बरसात में सीवर के बड़े चैम्बरों के पास सड़क धसने की इसके पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्वतंत्रता दिवस की रात रामपथ पर साहबगंज सीताराम बालिका इंटर कालेज के पास सड़क के बीच बने सीवर के चैम्बर की सड़क धस गई। सड़क धसने से वाहन चालकों के लिए खतरा बन गया है। रात में बिजली जाने के बाद इस गड्ढे पर ध्यान न होने ई रिक्शा पलटने से बच गया। वहीं बाइक सवारों को भी अचानक झटक लगने की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...