अयोध्या, नवम्बर 27 -- Ayodhya News: रुदौली संवाददाता। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत शुक्रवार को रुदौली तहसील परिसर में मंडलीय ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अयोध्या, अमेठी, अंबेडकरनगर, बाराबंकी और सुल्तानपुर जिले के 16 युवा उद्यमियों को कुल 68.80 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने लाभार्थियों को चेक और सामग्री प्रदान की। शिविर का आयोजन उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र अयोध्या की ओर से किया गया। शिविर में अयोध्या जिले के पांच युवा उद्यमियों को 17 लाख रुपये, अमेठी के तीन लाभार्थियों को 15 लाख, अंबेडकरनगर के तीन लाभार्थियों को 15 लाख, बाराबंकी के दो लाभार्थियों को 8.80 लाख और सुल्तानपुर के तीन लाभार्थियों को 13 लाख रुपये का ऋण दिया गया। इसक...