Ayodhya News: युवती से छेड़खानी के आरोप में युवक पर मुकदमा
अयोध्या, अक्टूबर 17 -- Ayodhya News: मवई संवाददाता। खेत में मां को चाय देने जा रही युवती से गांव के ही युवक ने छेड़खानी का प्रयास किया। मामले पटरंगा पुलिस ने आरोपी रामबाबू गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के पिता द्वारा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे उसकी 23 वर्षीय बेटी खेत में अपनी मां को चाय देने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में सरैठा गांव निवासी रामबाबू ने उसे मोबाइल नंबर देने का प्रयास किया। इसके बाद युवती का हाथ पकड़कर उसे घसीटने और छेड़खानी करने की कोशिश की। युवती ने रोते हुए घटना की जानकारी मां को दी। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना देते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.