Ayodhya News: मेधा ऋषि आश्रम में 51 महिलाओं ने किया दुरदुरिया पूजन
अयोध्या, अक्टूबर 15 -- Ayodhya News: रुदौली। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को मां कामाख्या धाम स्थित मेधा ऋषि आश्रम में 51 महिलाओं ने विधि-विधान से दुरदुरिया पूजन किया। इस दौरान महिलाओं ने अवसान माता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। पूजन के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति- रिवाजों के अनुसार लाई, चना, मिठाई सहित विभिन्न प्रसाद अर्पित किए। महिलाओं ने श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा कर परिवार के सदस्यों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। नवरात्र के अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान से आश्रम परिसर भक्तिमय बना रहा। आश्रम के व्यवस्थापक राम कुमार ने बताया कि धार्मिक परंपराओं के अनुरूप दुरदुरिया पूजन का आयोजन कराया गया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: पांचवें दिन हुई मां स्कंद माता की पूजा -अर्चना इसका उद्देश्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.