अयोध्या, सितम्बर 10 -- Ayodhya News: अयोध्या। जनपद बाराबंकी के रहने वाले वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने थाना कैंट में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने बेटे के साथ मझवा गद्दौपुर में कमरा लेकर रहता है। उसका बेटा अपना फल का ठेला लेकर आ रहा था। रास्ते में छोटू दूबे ने अपने साथियों के साथ ईरिक्शा हटाने के विवाद में उसके बेटे उदय नारायन पर लोहे की राड से हमला कर दिया। जिसमें उसे गम्भीर चोटें आयी। जिसे लखनऊ रेफर किया गया है। मामले में थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज हुई है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मनबढ़ युवकों ने की ठेले वाले की पिटाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...