अयोध्या, अक्टूबर 11 -- Ayodhya News: कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को राष्ट्रपति के हाथों श्री विज्ञान पुरस्कार मिलने के बाद एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। कुलपति को भारतीय शैक्षणिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी में आयोजित पूर्वांचल महोत्सव में प्रतिष्ठित माटी सम्मान-9 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूर्वांचल की कला, संस्कृति एवं विकास के लिए समर्पित संस्था माटी की ओर से उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिया। कुलपति को इस सम्मान से नवाजा जाना विवि के साथ-साथ पूर्वांचल क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...