अयोध्या, अक्टूबर 15 -- Ayodhya News: रुदौली। पानी निकासी के लिए पाइप लगाने को लेकर हुए विवाद में महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर पवारान गांव निवासी मंजू देवी पत्नी देवी दयाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब नौ बजे पानी निकासी के लिए पाइप लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के पंकज पुत्र मातादीन, मातादीन पुत्र धनीराम, नीलम पुत्री मातादीन और शिवकुमारी पत्नी मातादीन ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की व जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...