अयोध्या, अगस्त 8 -- Ayodhya News: बीकापुर(अयोध्या), संवाददाता। अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मोतीगंज पुलिस चौकी अंतर्गत जोहन चितई मिश्र का पुरवा गांव में शुक्रवार को जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। एफआईआर के मुताबिक, चकमार्ग संख्या 406 पर रास्ता अवरुद्ध करने तथा नवीन परती और तालाब की भूमि संख्या 395 व 405 पर कब्जे के आरोप को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। शुक्रवार देर शाम विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में कुसुम, जानकी, ममता, नीतू समेत कई लोगों के चोटिल होने का आरोप है।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।और घायलों को उपचार के लि...