अयोध्या, अगस्त 7 -- Ayodhya News: अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। शहर के लखनऊ अयोध्या हाइवे पर स्थित सरयू इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए भव्य छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. संजय तिवारी, डायरेक्टर मधु त्रिपाठी, प्रधानाचार्या सोनल तिवारी, वाइस प्रिंसिपल प्रगति श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। विद्यालय के करुणेंद्र नाथ दुबे के मार्गदर्शन में छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैज प्रदान कर उनके पद एवं दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम का संचालन खुशी सिंह एवं अर्णिमा त्रिपाठी ने किया। समारोह में प्रेजिडेंट आराध्या सिंह, वाइस प्रेजिडेंट अर्क पांडेय, हेड गर्ल लावन्या सिंह और हेड बॉय अभय भूषण पांडेय को उनके पदों की जिम्मेदा...