Ayodhya News: बढ़ रहा नदी का जलस्तर तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा
अयोध्या, जुलाई 18 -- Ayodhya News: शुजागंज संवाददाता। रूदौली तहसील क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। खतरे की स्थिति को देखते हुए तहसील प्रसाशन द्वारा कैथी मांझा के निवासियों के आवागमन के लिए दो नावें लगाई गई है। रूदौली तहसील क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव बाढ़ प्रभावित श्रेणी में आते है। बाढ़ के कारण लगभग दो सौ परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिक जलभराव के कारण अधिकांश ग्रामीणों को रौनाही तटबन्ध पर शरण लेने को मजबूर होना पड़ता है। शुक्रवार शाम स्थिति का जायजा लेने पहुंचे तहसीलदार रूदौली विजय गुप्ता ने रौनाही तटबन्ध पर बने बाढ़ चौकी का निरीक्षण कर क्षेत्रीय लेखपाल नकक्षेद भारती से जलस्तर को लेकर जानकारी हासिल कर आवश्यक निर्देश दिए है। इसके पश्चात उन्होंने कैथी मांझा गांव का निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.