अयोध्या, अगस्त 24 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददता। फतेहगंज से सुभाषनगर मार्ग पर अचानक बछड़ा आने से पिकप बेकाबू हो गई। पिकप बरावफात की सजावट के लिए लगाए गऐ छह सात लोहे की पाइपों को टक्कर मारती चली गई। जिससे सजावट को नुकसान हुआ। इसका मौके पर मौजूद लोगो ने विरोध किया। जिसके बाद पुलिस फोर्स के साथ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनो पक्षों को समझाबुझा कर मामले को शांत कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने बताया कि पिकप 70 साल के बुजुर्ग चला रहे थे। आंख कमजोर होने व अचानक बछड़ा आने के कारण वह किनारे पर मौजूद लोहे की पाइपों को नहीं देख सके तथा उसमें टक्कर मार दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने सजावट करने वालों से माफी मांगी। जिसके बाद मामला शांत हो गया।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...