अयोध्या, जुलाई 24 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। थाना कैंट के मउशिवाला चौकी क्षेत्र स्थित झुनझुनवाला अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। आईसीयू में महिला के भर्ती रहने के दौरान लाइट न रहने तथा मेडिकल स्टाफ के मौजूद न रहने का आरोप परिजन लगा रहे थे। जिससे उसकी मौत होने का दावा परिजनों ने किया। वहीं अस्पताल प्रशासन ने परिजनों के लाइट जाने के आरोपों का खंडन करते हुए आईसीयू में नर्सिंग स्टाफ के मौजूद रहने की बात सीसीटीवी में सामने आने का दावा किया है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कैल कजियाना निवासी चन्द्रावती (65) का झुनझुनवाला अस्पताल में 22 जुलाई को हृदय का आपरेशन हुआ था। जिसके बाद वह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थी। परिजनों ने गुरुवार/शुक्रवार की रात में आईसीयू की लाइट जाने का आरोप लगाया। तत्समय परिजनों का आरोप था ...