अयोध्या, अक्टूबर 17 -- Ayodhya News: जानाबाजार। थाना क्षेत्र हैदरगंज की ग्राम पंचायत जाना बाजार निवासी मोहम्मद जमील उम्र लगभग 72 वर्ष अपने घर से जानाबाजार चौराहा स्थित एक जन सेवा केंद्र पर पैसा निकालने जा रहे थे । जन सेवा के नजदीक सड़क पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक की टक्कर से वह गम्भीर रुप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तारुन ले गए। जहां हालत गम्भीर होने पर डाक्टर ने उन्हे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...