Ayodhya News: फूल तोड़ने के विवाद में महिला की पिटाई, पांच पर मुकदमा
अयोध्या, अक्टूबर 17 -- Ayodhya News: रुदौली संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अहरौली गांव में फूल तोड़ने के विवाद में महिला की पिटाई के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।अहिरौली गांव निवासिनी श्यामकली पत्नी स्वर्गीय धर्मराज निषाद ने बताया वह घर की छत से फूल तोड़ रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव की कामनी उर्फ कलूटा, नीलम, पिंकी, रिंकी और जयराम निषाद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़िता के मुताबिक, वह बचने के लिए घर के अंदर चली गईं, लेकिन आरोपी जबरन घर में घुस आए और उन्हें पीटते हुए बाहर ले गए। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं। शोर सुनकर उनका बेटा करन निषाद, सास दुलारा देवी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.