अयोध्या, अगस्त 13 -- Ayodhya News: तारुन। ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम सभा ओदी रतनाथपुर में पेयजल की समस्या का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है। गांव निवासिनी महिला नीलम ने बताया कि सरकार की शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की हर घर नल योजना से गांववाले वंचित है। गांव में पाइप लाइन डाल दी गई है। परन्तु टोटी न लगने से एक बूंद पानी नही मिल रहा है। इसकी शिकायत बीडीओ से की गई है। ग्राम प्रधान /प्रशासक राकेश पाठक ने कॉल रिसीव नहीं किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...