Ayodhya News: पूर्व सांसद मित्रसेन यादव को दिया श्रद्धांजलि
अयोध्या, सितम्बर 7 -- Ayodhya News: मिल्कीपुर,संवाददाता। पूर्व सांसद स्व. मित्रसेन यादव की 11वीं पुण्यतिथि पर किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर के परिसर में श्रद्धांजलि एवं पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अवधेश प्रसाद रहे, जबकि अध्यक्षता रामचरण यादव ने की। कार्यक्रम में पहुंचने वाले अतिथियों का पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने स्वागत किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने स्व. मित्रसेन यादव को युग पुरुष और संघर्षशील जननेता बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर गरीबों, किसानों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी। ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन यादव ने कहा कि स्वर्गीय मित्रसेन यादव को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने स्व....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.