Ayodhya News: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, केस दर्ज
अयोध्या, अक्टूबर 17 -- Ayodhya News: रुदौली संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के फत्तापुर खुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित शुभम पुत्र रामशंकर के अनुसार सोमवार की देर रात्रि वह रामलीला देखकर गांव के चौराहे पर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान रवि, अर्जुन, राकेश और राम सिंह ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपितों ने लात-घूंसों और डंडों से उसकी पिटाई कर दी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.