Ayodhya News: पीडब्ल्यूडी कार्यालय की बाउंड्री वॉल भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर मोटर मैकेनिक की मौत
अयोध्या, सितम्बर 7 -- Ayodhya News: अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। सदर तहसील के सामने स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय की जर्जर बाउंड्री वॉल सोमवार को अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से सड़क किनारे मोटरसाइकिल मरम्मत का काम करने वाले मैकेनिक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मृतक की पहचान थाना कैंट क्षेत्र के सहादतगंज निवासी रविंद्र के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रविंद्र पी डब्लू डी कार्यालय की बाउंड्री वॉल के सहारे तिरपाल डालकर सड़क किनारे मोटरसाइकिल बनाने का काम करता था। इसी से वह अपने परिवार का गुजर-बसर करता था।सोमवार को बारिश के कारण बाउंड्री वॉल के आसपास की जमीन दलदली हो गई थी। आशंका है कि जर्जर दीवार जमीन के कमजोर होने के कारण अचानक ढह गई और उसके नीचे रविंद्र दब गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.