Ayodhya News: पिता की तहरीर पर अधिवक्ता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अयोध्या, अक्टूबर 10 -- Ayodhya News: तारुन(अयोध्या), संवाददाता। अधिवक्ता पुत्र की हरकतों से नाराज एक पिता द्वारा पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराये जाने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर के अनुसार तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा रजौरा निवासी ठाकुरदीन निषाद का आरोप है कि उनका बेटा अर्जुन अधिवक्ता है। वह मेरी बातों को नही मानता है, जिसके कारण उसे अपनी जमीन नही देना चाहता हूं। खरीफ की फसल धान की रोपाई के लिय सारी आवश्यक व्यवस्थाओ को करके रोपाई किया। फसल तैयार हो गई है। बीते चार अक्टूबर को अर्जुन जबरिया उसे कटवा रहा था। मना करने पर गाली गलौज देते हुये मारने की धमकी दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक लाल चन्द्र सरोज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.