Ayodhya News: पिकअप की टक्कर से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत में केस दर्ज
अयोध्या, नवम्बर 27 -- Ayodhya News: तारुन। थाना क्षेत्र के तकमीनगंज केवलापुर निवासी रामजी यादव के पुत्र आर्यन यादव की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह हादसा 23 नवंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे सराय शेख महमूद के पास हुआ था। पीड़ित पिता रामजी यादव के मुताबिक उनका पुत्र आर्यन तारुन जा रहा था। इसी दौरान चालक ने लापरवाही से पिकअप चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.