अयोध्या, अक्टूबर 11 -- Ayodhya News: तारुन, संवाददाता। संस्कृति विभाग लखनऊ की टीम ने रविवार को तारुन बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल की उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। 'नमो सेवा गाथा अनकही कहानियां' कार्यक्रम के तहत कलाकारों ने नाटक और संवाद के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। कलाकारों ने पात्रों के माध्यम से योजनाओं से आम लोगों को मिले लाभ और देश में हुए बदलावों को बताया। टीम के सदस्यों ने पीएम मोदी के शासनकाल में गुजरात से लेकर केन्द्र की जनकल्याणकरी नीतियों का बखान करते हुए विपक्षी शासन काल की नाकामियों का म...