Ayodhya News: नीम के पेड़ पर जल चढ़ाने गयी गर्भवती पर हमला
अयोध्या, अगस्त 13 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। नीम के पेड़ पर जल चढ़ाने गर्भवती महिला पर उसके पड़ोसी ने हमला कर दिया। इसके साथ में उसके साथ छेड़खानी भी की गई। महिला की तहरीर पर कोतवाली नगर में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की विवेचना शुरु कर दी है। क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि वह मोहल्ले में स्थित माता के मंदिर में पूजा करने व मंदिर के बगल में लगे नीम के पेड़ पर जल अर्पित करने के लिए गयी थी। वहां पर मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ उससे गाली गलौज किया। जब उसने मना किया तो उसने अपनी पत्नी के ललकारने पर उसे बेइज्जत करने की कोशिश किया। जब शोर सुनकर उसके पति बचाने के लिए आए तो उनकी भी पिटाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.