Ayodhya News: नित्य परिक्रमा का टूटा रिकॉर्ड, रामकोट में उमड़े हजारों
अयोध्या, नवम्बर 18 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। 14 कोसी परिक्रमा से एक दिन पहले मंगलवार की सुबह राम मंदिर क्षेत्र स्थित रामकोट की नित्य परिक्रमा में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही रामकोट क्षेत्र में आस्था का सैलाब दिखाई दिया। जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। परिक्रमा के अगुवा पुजारी रमेश दास ने बताया कि नित्य रामकोट परिक्रमा में इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहली बार पहुंचे हैं। इस बार परिक्रमार्थियों की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह ठीक साढ़े पांच बजे रामलला मंदिर की चौहद्दी के चारों ओर परिक्रमा की जाती है। यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन का समय एक घंटा बढ़ा, इतने बजे रात त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.