अयोध्या, अक्टूबर 15 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। थाना कैंट क्षेत्र के कुर्मी टोला में बुधवार की सुबह नाले में एक व्यक्ति का शव मिला। नाले में शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक कबाड़ बीनने का काम करता था। वह अक्सर सड़क किनारे या कहीं भी सो जाता था। मामले में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि वह नाले के बगल सो गया होगा, इसके बाद नाले में गिर गया होगा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नहर में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त फिलहाल उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसको लेकर पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक ...