Ayodhya News: नवरात्र पर अयोध्या नवदुर्गा के नाम से होगा पौधरोपण
अयोध्या, अक्टूबर 6 -- Ayodhya News: अयोध्या संवाददाता। मिशन ग्रीन अयोध्या द्वारा नवरात्र के अवसर पर नवदुर्गा पावन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष धनंजय पांडे ने बताया कि पावन महानवमी के शुभ अवसर पर अयोध्या जी में नौ देवियों के प्रतीक स्वरूप 9 पवित्र पौधे नीम, पीपल, बरगद, आँवला, बेल, शमी, पारिजात, अशोक और आम ट्री-गार्ड सहित लगाने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए सभी नागरिकों से विशेष अपील की गई है कि यदि उनके संज्ञान में अयोध्या के किसी प्रमुख मंदिर (जैसे बड़ी देवकाली जी, छोटी देवकाली जी, सीता कुंड या अन्य माता जी का प्रांगण) के पास ऐसा उपयुक्त स्थान हो जहाँ नौ पौधे ट्री-गार्ड सहित एक साथ सुरक्षित लगाए जा सकें, तो तुरंत सूचित करें। इस नवरात्रि पर्यावरण संरक्षण और माता रानी की भक्ति के इस पावन कार्य में सहभागी बनकर लोग भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.