अयोध्या, अक्टूबर 11 -- Ayodhya News: रुदौली संवाददाता। शारदीय नवरात्र का आगाज रविवार को रुदौली क्षेत्र में हर्षोल्लास और धार्मिक उल्लास के साथ हुआ। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में सजाए गए पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देर शाम तक पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। इसके बाद देर रात तक मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना की। रुदौली क्षेत्र में इस बार 287 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित कर नौ दिनों तक पूजन-अर्चन किया जाएगा। नवरात्र के पहले दिन ही 100 से अधिक पूजा पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: देवी मंदिरों में उ...