Ayodhya News: नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी
अयोध्या, अगस्त 20 -- Ayodhya News: सोहावल,संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठेंऊगा मजरे पूरे दुनिया का पुरवा में बुधवार की रात घर के पीछे नकाब लगाकर चोरों ने नगदी समेत लाखों का जेवर पार कर दिया है। पीड़ित ने चोरी की घटना की तहरीर थाने पर दी है। चोरी की घटना की जांच पड़ताल के पुलिस लगी हुई है। रौनाही थाने पर दी गई तहरीर में ग्राम पूरे दुनिया का पुरवा निवासी अमित कुमार शर्मा का कहना है कि बुधवार की रात घर में घुसे चोरों ने पत्नी के सोने के चांदी की आभूषण सहित नौ हजार नगदी सहित तथा पांच किलो चावल, पीतल व तांबे के बर्तन चोरी कर ले गए हैं। उपनिरीक्षक रौनाही कमल सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर घटना के जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.