अयोध्या, सितम्बर 14 -- Ayodhya News: कुमारगंज/अमानीगंज। जिले के कुमारगंज और अमानीगंज के अलग- अलग गांव में पेड़ से लटकते दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप है। एक शव आम और दूसरा नीम के पेड़ से लटकता हुआ मिला है। दोनों मामलों में अलग-अलग थानों की पुलिस जांच कर रही है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा चुके हैं। अब रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। थाना कुमारगंज क्षेत्र के देवगांव चौकी अंतर्गत ग्राम सभा पालपुर कंधरापुर निवासी कमलेश कुमार पुत्र धर्मराज ने रविवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि उसके छोटे भाई सुनील कुमार (35) का शव गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ से गमछे के सहारे लटका हुआ मिला। ग्राम प्रधान अजीत कुमार ने बताया कि मृतक का अपनी पत्नी से विवाद भी चल रहा था। जिससे उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और बाद में उसने कहीं और शादी ...