Ayodhya News: दुर्गा आरती के दौरान मारपीट,दो पर मुकदमा
अयोध्या, अक्टूबर 17 -- Ayodhya News: रुदौली संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मल्ला का पुरवा मजरे कोलवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने दो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित राममिलन ने बताया कि गुरुवार रात वह मां दुर्गा की प्रतिमा स्थल पर आरती करने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ज्वाला प्रसाद और राम सुमिरन पुत्र पल्टन ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। मारपीट में राममिलन के चेहरे और सिर पर चोटें आई है। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.