Ayodhya News: दीपोत्सव के लिए फतेहपुर से अयोध्या पहुंचा 450 लीटर सरसों का तेल
अयोध्या, नवम्बर 3 -- Ayodhya News: अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। रामनगरी में दीपोत्सव की तैयारियों के बीच भगवान राम की नगरी को रोशन करने के लिए फतेहपुर के रामभक्तों ने भी योगदान दिया है। फतेहपुर सदर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह की पहल पर करीब 450 लीटर सरसों का तेल अयोध्या पहुंचाया गया है। फतेहपुर की संबंधित विधानसभा क्षेत्र के करीब तीन हजार लोगों ने मिलकर दीपोत्सव के लिए तेल का यह योगदान दिया है। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल तेल की खेप लेकर अयोध्या पहुंचा और नगर निगम के अधिकारियों को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में संजय गुप्ता, सुशील तिवारी, रामनरेश गुप्ता, श्याम सिंह परिहार और देवेंद्र यादव शामिल रहे। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव ने बताया कि फतेहपुर जनपद के संबंधित विधानसभा क्षेत्र के करीब तीन हजार लोगों ने सामूहिक रूप से साढ़े चार सौ लीटर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.