अयोध्या, जुलाई 1 -- Ayodhya News: अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एक पौधा पीडीए के नाम का रोपित किया गया। समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत ने बुधवार को विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के गुंधौर चौराहे पर ग्रामीणों के साथ एक पौधा पीडीए के नाम का लगाया। पौधारोपण करते हुए समरजीत ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने जन्मदिन पर हम सभी कार्यकर्ताओं से कहा है की एक से सात जुलाई तक लगातार एक सप्ताह सभी कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर जगह-जगह पौधा रोपण करें जिससे हमारा उत्तर प्रदेश सदैव हरा भरा रहे। इसी उद्देश्य को लेकर हमने पौधा रोपण किया और प्रतिदिन एक सप्ताह तक 11-11 पौधे प्रतिदिन लगाते रहेंगे। यह भी पढ़ें- अखिलेश के जन्मदिवस पर किया पौधरोपण, सीएम बनाने का संकल्प इस...