अयोध्या, अगस्त 24 -- Ayodhya News: अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र में चोरी की दो घटनाएं सामने आई है। पुलिस ने दोनो घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। गद्दोपुर थाना कैंट के रहने वाले राजन कुमार का कहना है कि उसके घर के सामने से 23/24 अगस्त की रात करीब दो बजे ई रिक्शा चोरी हो गया। हांसपुर थाना कैंट के रहने वाले सुरेन्द्र कुमार का कहना है कि वह रात में परिवार के साथ सोया था। दो बजे करीब उसके कमरे में घुसकर चोरों ने कुछ जेवरात व कुछ कैश ताला तोड़कर उठा ले गए। रात में जब वह उठा तो उसे घर में सामान बिखरा हुआ मिला। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...