Ayodhya News: तीन तलाक देकर विवाहिता को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
अयोध्या, अक्टूबर 15 -- Ayodhya News: रुदौली। दहेज में दो लाख रुपये अतिरिक्त मांगने, मारपीट कर घर से निकालने और तीन बार तलाक कहने के आरोप में पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घोसियाना मोहल्ला निवासी रुखसार बानो का निकाह छह अप्रैल 2023 को भेलसर ताकिया निवासी मोहम्मद अब्बास से हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि मायके वालों की ओर से तीन बार में दो लाख रुपये देने के बावजूद पति अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। 11 सितंबर 2025 को मारपीट कर घर से निकाल दिया और जेवर भी रख लिए। अगले दिन तीन बार तलाक कहने का आरोप है। पीड़िता के मुताबिक 17 सितंबर 2026 को फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.