अयोध्या, सितम्बर 5 -- Ayodhya News: तारुन, संवाददाता। तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत दस दिन पूर्व दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल गोंडा जनपद निवासी दो लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना के लिए प्रयुक्त की गई पल्सर बाइक, लूटी गई सोने की चेन, एक अदद 12 बोर का अवैध तमंचा तथा दो जिंदा करतुस बरामद किया है। थाना प्रभारी लालचन्द्र सरोज बताया कि बीते 27 अगस्त को नसरतपुर की सीमा पांडेय अपने परिजन के साथ बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के नन्दरौली से बाइक से घर जा रही थी। इसी दौरान जब बालापुर पुरषोत्तम पुर मार्ग पर राजकीय नलकूप के पास पहुचे तो बाइक सवार तीन अज्ञात लुटेरों ने उनकी सोने की चेन असलहे के बल पर लूट कर फरार हो गए। बताया कि घटना के खु...