Ayodhya News: ढेमवा घाट का एसडीएम व तहसीलदार ने किया निरीक्षण
अयोध्या, अगस्त 6 -- Ayodhya News: सोहावल, संवाददाता। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर और हाल के दिनों में सामने आई घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाएं और बेहतर करने की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार की दोपहर बाद एसडीएम सोहावल गजेंद्र सिंह एवं तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने राजस्व, पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ढेमवा घाट का निरीक्षण किया।
नदी की सुरक्षा व्यवस्था निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घाट पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। घाट पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी तथा सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। जिन पर सरयू नदी के जलस्तर, खतरे के निशान की स्थिति और आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.