Ayodhya News: ढाई करोड़ की लागत से चार सड़कों के निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास
अयोध्या, जुलाई 16 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता । अयोध्या जनपद के नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गुरुवार को लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चार सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। त्वरित विकास योजना एवं पूर्वांचल विकास योजना के अंतर्गत बनने वाली इन सड़कों से विभिन्न वार्डों के लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलने के साथ आवागमन सुगम होगा। शिलान्यास की गई परियोजनाओं में दशरथपुर वार्ड में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग से निरंकारपुर होते हुए मक्खापुर तक 1.12 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 60.75 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसके अलावा रायबरेली रोड से सुल्तानपुर रोड तक 1.40 किलोमीटर लंबी सड़क 99.72 लाख रुपये की लागत से बनेगी। हनुमतनगर वार्ड में दीवान फूड के बगल से गौरव स्टे होम होते हुए सर्वेश्वरी टायर शोरूम तक 300 मीटर लंबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.