अयोध्या, अगस्त 2 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। श्री राम अस्पताल में डॉ इंद्रभान विश्वकर्मा और एक-रे टेक्नीशियन अनिमेष सिंह के बीच मारपीट के मामले में थाना राम जन्मभूमि में दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। डॉ इंद्रभान ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह श्री राम अस्पताल में पांच वर्षों से बतौर चिकित्सक ( पैथोलॉजिस्ट) के पद पर कार्यरत हैं। बीते 31 तारीख को उनका भतीजा जांच के लिए पैथोलॉजी लैब गया था वहां पर अनिमेष सिंह न उसके साथ गाली - गलौज की और उसे मारा। जिससे उसे काफी चोट आई है। वहीं दूसरी तरफ अनिमेष सिंह ने अपनी शिकायत में लिखा है कि वह अपने कार्य से वार्ड से लौट रहे थे तभी कमरा नंबर नौ के पास डॉ इंद्रभान विश्वकर्मा और उनके साथ मौजूद सात से आठ लोग हमला कर दिए । जिसका वीडियो फुटेज उनके पास मौजूद ह...