Ayodhya News: जालसाजी गैंग में पिता-पुत्र सूचीबद्ध
अयोध्या, अगस्त 20 -- Ayodhya News: अयोध्या। थाना इनायतनगर पुलिस की रिपोर्ट व अधिकारियों की संस्तुति पर धोखाधड़ी और जालसाजी के मामलों में संलिप्त दो आरोपियों को जालसाजी गैंग में सूचीबद्ध किया गया है। गैंग में रंजीत कुमार मौर्या निवासी कुचेरा बाजार को गैंग लीडर और उसके पिता बैजनाथ मौर्या को सदस्य बनाया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए धोखाधड़ी कर धन हड़पने तथा छल-जालसाजी जैसे अपराधों में संलिप्त रहे हैं। गैंग लीडर रंजीत के खिलाफ इनायतनगर, कोतवाली नगर, खंडासा, रौनाही व लखनऊ के गाजीपुर थाने में 11 मुकदमे, जबकि बैजनाथ के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, जालसाजी और यूपी गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.