Ayodhya News: जन-जन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य : महापौर
अयोध्या, अक्टूबर 8 -- Ayodhya News: अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से गुरुवार को सेवा सेतु अभियान के तहत बेगमगंज गढ़ैया में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर अधिकारियों को योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से लाभ दिलाने के निर्देश दिए। मेले में उद्यान, पशुपालन, कृषि, आयुर्वेद एवं यूनानी, परिवहन, बेसिक शिक्षा, समग्र शिक्षा, श्रम एवं सेवायोजन, महिला कल्याण सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। यहां लोगों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.