Ayodhya News: छावनी परिषद के सीईओ का कर्मचारी संघ ने किया स्वागत
अयोध्या, अक्टूबर 13 -- Ayodhya News: अयोध्या। छावनी परिषद कर्मचारी संघ द्वारा सोमवार को छावनी बोर्ड के नवनियुक्त मुख्य अधिशाषी अधिकारी दिग्विजय सिंह का स्वागत किया गया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव यादव के नेतृत्व में सीईओ को बुके और रामनामा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि कर्मचारी के हितों की हमेशा रक्षा की जाएगी और उनसे जुड़ी हर समस्या का समाधान कर इनकी हर जायज मांगो को समय पर पूरा किया जाएगा। इस मौके पर कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष सचिन कुमार, महामंत्री गंगा थापा, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, रामस्वरूप चौधरी, सजन यादव, पंकज कुमार, शैलेन्द्र सिंह अजय कुमार, महेश, दीपक, बृजेश कुमार, सुधीर यादव, नीरज यादव, गुड्डी सिंह, सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.