अयोध्या, अगस्त 17 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह घाट के पास चार पहिया वाहन ने तीन वर्ष के बच्चे को कुचल दिया जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने हंगामा करने के साथ चालक की पिटाई शुरू कर दी। हालांकि मौके पर पंहुच कर पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक जिस मार्ग पर हादसा हुआ है वहां चार पहिया वाहन नहीं चलते हैं। इसी के समीप खानाबदोश लोग रहते हैं। गरीबों के बच्चे इस मार्ग पर खेलते हैं। बावजूद इसके शनिवार की शाम को चार पहिया वाहन तेज रफ्तार से निकला और उसने दिलखुश (3) पुत्र विनोद कुमार, नूरपुरवा राजापुर रानी, जिला श्रावस्ती को कुचल दिया। देखते ही देखते आसपास के लोग उग्र हो गए और चालक को मारना शुरू कर दिए। कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया आरोपी क...