Ayodhya News: चंपत राय समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने निकले वकील, राम पथ पर पुलिस से धक्का-मुक्की
अयोध्या, जुलाई 2 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर शुक्रवार को जिला कचहरी से बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। सैकड़ों वकील जुलूस की शक्ल में थाना राम जन्मभूमि की ओर बढ़े। इस दौरान राम पथ पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग को लेकर पुलिस और वकीलों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ गए। अधिवक्ताओं ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए थाना राम जन्मभूमि में तहरीर दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारी वकीलों को सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास रोक दिया। बाद में अधिवक्ताओं को उनकी तहरीर की रिसीविंग सौंप दी गई। यह भी पढ़ें- अयोध्या में अब डैमेज कंट्रोल शुरू, चंपत राय और ट्रस्ट के बचाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.