अयोध्या, जुलाई 24 -- Ayodhya News: भदरसा संवाददाता। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने युवती के साथ रेप किया। आरोपी युवती के घर में कूदकर पहुंचा था। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीणो ने आरोपी को पकड़ लिया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में थाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्रामीणों के अनुसार एक बीस वर्षीया युवती अपने घर पर सो रही थी। आधी रात एक युवक उसके घर में कूद गया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर अंकित यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष पूराकलंदर कमलेश साहनी ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है और विवेचना शुरू कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...