अयोध्या, अक्टूबर 15 -- Ayodhya News: रुदौली। कोतवाली क्षेत्र के मांगी गांव में रास्ते और भूसा ले जाने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष के दिलीप सिंह पुत्र भारत सिंह ने रामतीरथ पुत्र राम मिलन,उनकी पत्नी समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक घटना के दौरान दिलीप सिंह और उनकी पुत्री सृष्टि सिंह के साथ मारपीट की गई। वहीं दूसरे पक्ष की रेनू पत्नी रामतीरथ ने दिलीप सिंह पुत्र भारत सिंह ,सृष्टि सिंह और दिलीप सिंह की माता पर गाली-गलौज, लाठी-डंडों से मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रेनू के अनुसार भूसा बेचने और उसे ...