Ayodhya News: खवासपुरा में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग
अयोध्या, सितम्बर 13 -- Ayodhya News: अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के खवासपुरा स्थित एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। गोदाम में प्लास्टिक का सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जिसमें कुछ देर बाद टीम में आग पर काबू प्राप्त कर लिया।आग से गोदाम में रखे सामान के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.