Ayodhya News: खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, 12 हजार का चालान
अयोध्या, सितम्बर 16 -- Ayodhya News: रुदौली संवाददाता। रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक युवक सड़क पर बेखौफ होकर बाइक से स्टंट करता नजर आ रहा है। युवक की यह हरकत उसके साथ ही राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनी हुई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की जानकारी मिलते ही शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रही बाइक के नंबर को चिन्हित कर वाहन के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 व 207 के तहत कार्रवाई की। बाइक का 12 हजार रुपये का ई-चालान काटने के साथ ही उसे सीज कर दिया। चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाना और स्टंट करना जानलेवा साब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.