Ayodhya News: कुश्ती में बाबा मनीराम दास ने ज्वाला सिंह को हाराया
अयोध्या, नवम्बर 21 -- Ayodhya News: तारुन,संवाददाता। ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोरोराघवपुर मे एकादशी पर्व पर श्रीलाल शाह दादा सेवा संस्थान की ओर से कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमे अयोध्या हनुमानगढ़ी के बाबा मनीराम दास ने राजस्थान के ज्वाला सिंह को धूल चटाकर मौजूद दर्शकों के तालियों की खूब वाहवाही लूटी। इस दंगल कुश्ती प्रतियोगिता में बस्ती जिले की महिला पहलवान पलक यादव ने नोयडा गाजियाबाद की काजल सिंह व सप्पू को पटखनी दी। जबकि नेपाल के मेवा थापा ने राजस्थान के बादल व ज्वाला सिंह को धूल चटाई। वही हरदीप हरियाणा ने अभय दिल्ली व साहिल सहारनपुर को दिन में आसमान दिखाया। परवेज सहारनपुर ने राजेश राजस्थान को चित्त किया। इसके अलावा कई अन्य पहलवानों ने अखाड़े पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त एसडीएम शिव मूर्ति सिंह रहे।आयोजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.