Ayodhya News: कमजोर बूथों पर विशेष रणनीति के तहत कार्य करेगी भाजपा
अयोध्या, सितम्बर 10 -- Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने पार्टी कार्यालय सहादतगंज में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में दिलीप पटेल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ का गहन अध्ययन किया जाए। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में बूथवार मिले मतों का विश्लेषण कर कमजोर बूथों को चिन्हित किया जाए। जिन बूथों पर पार्टी को अपेक्षाकृत कम मत प्राप्त हुए हैं, वहां विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि कमजोर बूथों पर प्रत्येक पदाधिकारी कम से कम दस नए परिवारों से निरंतर संपर्क स्थापित करें। इन परिवारों से संवाद करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा पार्टी की विचारधारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.